मेष: कुछ अच्छे आसारों से मन प्रफुल्लित रहेगा। पेशे संबंधी कोई यात्रा में अवरोध संभव। शिक्षार्थियों के लिए विशेष लाभ के आसार बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।
वृषभ: स्वयं पर भरोसा रखें। योजनाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वित करें। लग्गे-संबंधों में सरल व व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। अर्थाभाववश चिंता संभव।
मिथुन: किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन हतोत्साहित होगा। संबंधों के प्रति कुछ नई शिकायतें संभव। किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन में उत्साह का संचार होगा।
कर्क: कोई नई जिज्ञासा मन को आकर्षित करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में प्रगति संभव।
सिंह: किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिए गए निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी, किंतु कार्य को समय से पूरा करें।
कन्या: समस्याओं के समाधान के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित न हों। जीवनसाथी से मधुरता कायम रखें।
तुला: मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित होगा। नाजुक संबंधों में संतुलित वाणी का प्रयोग करें। कोई हितैषी बिगड़े हुए संबंधों को सुधारेगा। रोजगार में अपनी क्षमता का लाभ उठाएंगे।
वृश्चिक: सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में लग्गे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां संभव।
धनु: नए समीकरण लाभकारी कार्यक्षमता के परिचायक होंगे। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य का त्याग करें।
मकर: कोई नई जिज्ञासा मन को आकर्षित करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया परिश्रम सार्थक होगा। रोजगार में प्रगति संभव।
कुंभ: पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे। नियोजित कार्यकुशलता से प्रगति के लिए आशान्वित होंगे। सुखद कार्यों की व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
मीन: क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकारक हो सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। रोजगार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में मेहमान के आगमन से व्यय संभव।

