मेष: विषम परिस्थितियों के बीच परिश्रम और लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।

वृषभ: निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाएं मन को प्रेरित करेंगी। संतान से जुड़े जरूरी दायित्व दबाव बढ़ा सकते हैं। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा।

मिथुन: कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सफल होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

कर्क: महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभाव डालेंगी। सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के आसार हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

सिंह: कुछ नए पारिवारिक तनावों से मन अशांत हो सकता है। रोजगार संबंधी चिंताएं प्रभावी रहेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में केंद्रित रहना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य का त्याग करें।

कन्या: भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता को लेकर मन चिंतित रहेगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य पूरे होंगे। रोजगार में अपनी क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे।

तुला: ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लांछन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनाए रखें।

वृश्चिक: योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी अच्छी छवि बनाएंगे। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। जरूरी कार्यों में आलस्य न करें, अन्यथा हानि संभव है।

धनु: नवीन आशाएं नए उत्साह का संचार करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में खर्च संभव है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद रहेगी। रोजगार में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी, किंतु जरूरी काम समय से करें।

मकर: मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। नए संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। जरूरी कार्य समय पर पूरा करने के लिए केंद्रित रहेंगे।

कुंभ: कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ जीवन में उत्साह की कमी रहेगी। परिजनों के सुख-दुख को लेकर मन में चिंता संभव है। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।

मीन: परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। नियोजित परिश्रम से कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। पुराने संबंधों से लाभ संभव है।