आज का चौपाल | संवाददाता, फतेहपुर।

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 9 अक्टूबर को फतेहपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बहुजन नायक एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मान्यवर कांशीराम भारत के प्रमुख बहुजन आंदोलन के नेता, सामाजिक परिवर्तन के विचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक थे। उनका प्रमुख योगदान दलितों, पिछड़ों और अन्य वंचित वर्गों को सामाजिक चेतना, संगठन और राजनीतिक सत्ता में भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

उन्होंने कहा कि कांशीराम जी के विचार सामाजिक समानता और वंचित वर्गों की भागीदारी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन और संघर्ष को याद करते हुए समाज में समानता तथा सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस दौरान विपिन यादव, बाबू सिंह कुशवाहा, प्रवक्ता एडवोकेट जगदीश सिंह, रामतीरथ परमहंस, हीरालाल निषाद, मनोज यादव, हीरालाल साहू, सुमित साहू, नरेंद्र प्रजापति, आशीष नामदेव, धर्मपाल पटेल, सुहैल खान हेमू, एडवोकेट विवेक उमराव, वीरेंद्र साहू, ज्ञान सिंह, नरेश कोरी, विमलेश पटेल, राम गुलाम जाटव, प्रमोद यादव, कुलदीप यादव, अविनाश सिंह, शैलेंद्र मिश्रा राजू, बालचंद, विष्णु दयाल द्विवेदी, कमल सिंह, तेज यादव और कामता प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।