मेष: कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयासों की सफलता के लिए नए उत्साह का संचार होगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता आएगी।

वृषभ: हर घटना से सीख लेने की आवश्यकता है। नए क्षेत्र में निवेश से पहले जानकार लोगों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। नई व्यावसायिक यात्राओं के योग हैं।

मिथुन: निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनाए रखें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रह सकता है। घर में खुशहाली रहेगी।

कर्क: भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाय अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करें। वर्तमान कार्य से मन असंतुष्ट रह सकता है। जरूरी कार्यों में आलस्य का त्याग करें।

सिंह: पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए चिंता उत्पन्न होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। किसी बड़े आयोजन के लिए उचित साधन जुटाने में मन प्रयत्नशील रहेगा।

कन्या: परिवार की छोटी-छोटी बातें बाहरी लोगों से साझा न करें। भावनाओं से उद्वेलित मन संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित रहेगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।

तुला: समय के साथ समझौता करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझकर स्वयं को उसी दिशा में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

वृश्चिक: स्वयं को सही दिशा और लक्ष्य की ओर केंद्रित करेंगे तभी जीवन में सही प्रगति कर सकेंगे। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति होगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य पूरे होंगे।

धनु: किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव बाधक बन सकता है। साहस और बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख का अनुभव करेंगे। विषम परिस्थितियों के बीच परिश्रम और लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।

मकर: बुद्धिमत्ता और परिश्रम के मिले-जुले संयोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।

कुंभ: शासन-सत्ता से जुड़े कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता के लिए चिंतित रहेगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित रहेगा।

मीन: महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असंतोष पैदा कर सकती हैं। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीत लिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है।