फतेहपुर। कल्यानपुर थाने के बड़ौरी टोल प्लाजा के समीप गुरुवार की सुबह चाय बनाते समय अचानक चक्कर आने पर खौलती चाय में गिरने से 30 वर्षीय युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी रामनारायण का पुत्र शिव कुमार बड़ौरी ढाबे में काम करता था। बताया जाता है कि आज सुबह चाय बनाते समय अचानक उसे चक्कर आ गया और वह खौलती चाय में गिर गया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया। तत्काल उसे होटल मालिक ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया, जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।