आज का चौपाल | कानपुर, संवाददाता।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 चुनिंदा खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को एचबीटीयू वेस्ट कैंपस, चिड़ियाघर रोड पर शुरू हुआ। 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस कैंप में पिछले सत्र की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

कैंप में कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शुरू किया। पहले दिन खिलाड़ियों की फिटनेस परखी गई। शुरुआत में उन्हें रनिंग कराई गई, इसके बाद वार्मअप कराया गया। खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया।

चयनित खिलाड़ियों में बल्लेबाज उत्कर्ष द्विवेदी, अनंत मिश्रा, कृष्णा यादव, अर्पित रे, आजाद द्विवेदी, रुद्र रावत, वीर सिंह, आर्यन यादव, आदर्श सिंह, शिवांश सिंह, प्रिंस और अनुकल्प सैनी शामिल हैं।

विकेटकीपर के रूप में अमृत सचान और राणा अमरेंद्र सिंह को चुना गया है। वहीं, गेंदबाजों में हर्षवर्धन, सम्राट चंदेल, सजल श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, देवेश कार्तिक, चिन्मय गौड़, माधव गुप्ता, नयन सिंह, तेजस ठाकुर, अखंड प्रताप, फैज, सूर्यांश सिंह, आर्यन पाल, विराज पाल, कबीर यादव और अनुपम को शामिल किया गया है।

कैंप के दौरान खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस और खेल तकनीक को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य युवा क्रिकेटरों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।