आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों में केंद्र से समर्थन की मांग की। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) केंद्र में भाजपा नीत एनडीए सरकार में एक महत्वपूर्ण साथी हैं। उन्होंने राज्य में केंद्र से सहायता की मांग की। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने राज्य से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल से भी मुलाकात की।