प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीट विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामलों में प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि छात्रों का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का सरकार का वादा पूरा किया जा रहा है।
नड्डा ने कहा कि सरकार ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने का भरोसा दिया था और अब इसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी।
वहीं, सीजीपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने नीट की तैयारी के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

