चौपाल संवाद
फतेहपुर, 13 अगस्त। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अमावस्या के अवसर पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा घाट की सफाई कर श्रद्धालुओं ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण ‘सिंपल’ के नेतृत्व में आयोजित गंगा आरती में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया।

गंगा आरती के दौरान डीएफओ जीडी मिश्र ने कहा कि मां गंगा को अविरल और निर्मल बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने लोगों से गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए लगातार प्रयास करने की अपील की। वहीं, जिला अपराध निरोधक समिति के कैलाश चंद पुरवार ने गंगा नदी को प्रदूषित न करने और मां गंगा को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, डॉ. आरपी दीक्षित, भाजपा नेता डॉ. अमित मिश्रा ‘नीटू’, संजय श्रीवास्तव, लाल त्रिपाठी, किसान यूनियन के पवन द्विवेदी, गोलू पुरवार, आशा त्रिपाठी, उर्मिला तिवारी, मंजू सिंह, पुष्पा गुप्ता, वंदना, प्रज्ञा गुप्ता, आशीष गुप्ता, सौनक गुप्ता, पंकज कुमार, राघवेंद्र, अनुज, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित, शिवम मिश्रा और आर्यन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।