मेष :- प्रतिभाओं के बावजूद हीनभाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।

वृषभ :- किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ मिलेगा।

मिथुन :- नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।

कर्क :- काफी दिनों से अवरोधित किसी महत्वपूर्ण कार्य के हल होने के आसार बनेंगे। काफी दिनों से प्रयासरत किसी महत्वपूर्ण कार्य के हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

सिंह :- अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनाएं। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या :- कर्जदारों से मन परेशान होगा। नए क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ होगा। नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। प्रणय संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

तुला :- भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बनें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। कल्पनाओं में जीना छोड़ें।

वृश्चिक :- किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। सकारात्मक सोच अपनाते हुए जीवन को सही दिशा की ओर केंद्रित करें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्टा करें।

धनु :- संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव है।

मकर :- नई घरेलू जिम्मेदारियां पैदा होने से व्यय संभव है। प्रयासरत किसी महत्वपूर्ण कार्य के हल होने से मन प्रसन्न होगा। नए कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा।

कुंभ :- कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय गंवाकर महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाह होगा।

मीन :- थोड़ा संयमी व धैर्यवान बनें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के मध्य समझौतावादी रवैया अपनाएं। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।