रंगेहाथ पकड़ा गया शातिर चोर, गुस्साई भीड़ ने रस्सी से बांधकर पीटा; पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
कानपुर, एजेंसी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विजय नगर में सोमवार को एक युवक को चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गुस्साए लोगों ने उसे रस्सी से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि युवक लोडर में सामान रखकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बस्ती के लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और युवक को रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई की गई।
पकड़े गए युवक की पहचान अमौर गांव निवासी दीपक सविता के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीपक पहले भी कई बार चोरी करते हुए पकड़ा जा चुका है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
