नई दिल्ली, एजेंसी। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फंड का इस्तेमाल ग्रामीण स्कूलों की बुनियादी सुविधाएं सुधारने के लिए करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फंड में 8,452 करोड़ रुपये मौजूद हैं, जबकि कई ग्रामीण स्कूलों में सड़क, बेंच और पीने के पानी जैसी सुविधाओं की कमी है।
कोकण जनतंत्र पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फंड के इस्तेमाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। उन्होंने कहा कि इस फंड का इस्तेमाल ग्रामीण इलाकों के स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है।
दीपके की पार्टी ने ग्रामीण स्कूलों की खराब स्थिति को सामने लाने के लिए ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया है। उनका दावा है कि देश के ग्रामीण इलाकों में बच्चों को स्कूल तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क, स्कूलों में बैठने के लिए बेंच और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है।

