कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर डॉ. विनोद कुमार बिंद की गुरुवार सुबह ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर (जेआर-2) डॉ. विनोद कुमार बिंद की गुरुवार सुबह ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। वह रात में हैलट इमरजेंसी के हृदय रोग विभाग में ड्यूटी कर रहे थे।

जौनपुर निवासी जेआर डॉक्टर विनोद कुमार बिंद हृदय रोग विभाग में जूनियर डॉक्टर थे। विभागाध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि विनोद कुमार को सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ। इमरजेंसी में ही उन्होंने मेडिसिन विभाग में दिखाया। इसके बाद तत्काल उन्हें मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

सुबह करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।