नयी दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया है। फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवेरे ने उन्हें पुरस्कार सौंपा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जाहिर करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है, जो विश्व में शांति, सहयोग व सद्भावना के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन और देशवासियों को बधाई।”

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।