मेष: सभी प्रकार के दायित्वों को पूरा करने के लिए संतुलित योजना बनाकर चलें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधियों का सहयोग मिल सकता है। विरोधियों की सक्रियता से कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। मधुर वाणी का प्रयोग करें।

वृषभ: स्वयं पर भरोसा रखते हुए योजनाओं को सुचारु रूप से पूरा करें। रिश्तों में सरल और व्यावहारिक बनने का प्रयास करें। आर्थिक चिंताएं रह सकती हैं। विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।

मिथुन: किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से मन निराश हो सकता है। संबंधों को लेकर नई शिकायतें उभर सकती हैं। किसी विद्वान के विचारों से उत्साह बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कर्क: कोई नई जिज्ञासा मन को आकर्षित करेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति रुचि बढ़ सकती है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मेहनत तेज होगी। रोजगार के क्षेत्र में प्रगति संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह: महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय मन में दुविधा रह सकती है। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। आवेश में लिए गए फैसलों से बाद में पछताना पड़ सकता है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में परिश्रम बढ़ाएं।

कन्या: समस्याओं के समाधान के लिए आपका ध्यान नए उपायों पर केंद्रित रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित होने से बचें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

तुला: मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा। नाजुक संबंधों में संतुलन बनाए रखें और मधुर वाणी का प्रयोग करें। कोई अपना बिगड़े रिश्तों को सुधारने में मदद कर सकता है। किसी कार्य में सफलता मिलने के संकेत हैं।

वृश्चिक: अच्छे संकेतों से मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार संबंधी यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को मेहनत और एकाग्रता बनाए रखनी होगी।

धनु: नए संपर्क और समीकरण लाभकारी साबित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। आलस्य त्यागें। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मकर: कोई नई जिज्ञासा मन को आकर्षित करेगी। सुख-सुविधाओं के प्रति लालसा बढ़ सकती है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में परिश्रम तेज होगा। रोजगार में प्रगति संभव है। बातचीत में कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें।

कुंभ: पुरानी समस्याओं पर विजय मिलने से उत्साह बढ़ेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर कार्यक्षमता में सुधार होगा। सुखद कार्यों में व्यस्तता बनी रह सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

मीन: अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी लेना नुकसानदेह हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। रोजगार के क्षेत्र में नए लाभकारी अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।