सीएम योगी बोले—इंडस्ट्रियल हब के रूप में तेजी से उभर रहा उत्तर प्रदेश, 90 देशों के खरीदारों की नजर
लखनऊ। संवाददाता।
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और यहां तैयार हो रहे उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2026) के चौथे संस्करण का आगाज हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल बड़े बाजार के रूप में ही नहीं, बल्कि तेजी से विकसित हो रहे मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई हब के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है।
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश-विदेश के खरीदार, कारोबारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक तकनीक को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है।
परंपरा और तकनीक का संगम
UPITS के चौथे संस्करण के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की परंपरा और तकनीक, विरासत और नवाचार तथा कारीगरी और बाजार की संयुक्त ताकत को समझने का अवसर देता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में एमएसएमई क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश नए मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर भी अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के छोटे-बड़े उद्यमियों को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच उपलब्ध हो।
90 देशों से पहुंच रहे खरीदार
पिछले वर्ष आयोजित ट्रेड शो में 72 देशों के करीब 550 खरीदार शामिल हुए थे। इस बार यह दायरा और बढ़ा है। आयोजन में 90 देशों से 600 से अधिक खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा करीब 1.50 लाख बी2बी विजिटर्स के आयोजन का हिस्सा बनने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए उत्तर प्रदेश भारत में कारोबार शुरू करने और दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक निर्यात करने का एक महत्वपूर्ण आधार बन रहा है। विदेशी खरीदारों की बढ़ती भागीदारी प्रदेश में बने उत्पादों की गुणवत्ता और यहां के उद्यमियों की क्षमता के प्रति बढ़ते भरोसे का संकेत है।
‘नए भारत’ में ‘नए उत्तर प्रदेश’ की झलक
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रेड शो में अलग-अलग देशों के खरीदारों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार में संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां ‘नए भारत’ के साथ ‘नए उत्तर प्रदेश’ की आर्थिक संभावनाओं को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है।
29 सितंबर तक चलेगा आयोजन
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन 29 सितंबर तक चलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस आयोजन में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, करीब 1.5 लाख बी2बी खरीदार एवं विजिटर और 4.5 लाख आम विजिटर पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही 85 देशों से 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी का भी कार्यक्रम है।
छह देशों की साझेदारी
इस वर्ष आयोजन में छह पार्टनर देशों—ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम—की भागीदारी भी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार 72 देशों से विदेशी खरीदारों के पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं और आयोजन से पहले यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस अपने होस्टेड बायर प्रोग्राम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को प्रदेश के कारोबारियों और निर्यातकों से जोड़ने में सहयोग कर रहा है। इसके तहत बी2बी मीटिंग, नेटवर्किंग और बिजनेस सेशन के माध्यम से नए कारोबारी रिश्ते विकसित करने का अवसर मिलेगा।
UPITS-2026 के जरिए उत्तर प्रदेश के ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसे अभियानों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलने की उम्मीद है। आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों की विशिष्ट वस्तुओं, हस्तशिल्प, उद्योग और आधुनिक विनिर्माण क्षमता को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश के व्यापक औद्योगिक और आर्थिक इकोसिस्टम की तस्वीर वैश्विक मंच पर सामने आएगी।लखनऊ। संवाददाता।
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और यहां तैयार हो रहे उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2026) के चौथे संस्करण का आगाज हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल बड़े बाजार के रूप में ही नहीं, बल्कि तेजी से विकसित हो रहे मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई हब के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है।
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश-विदेश के खरीदार, कारोबारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक तकनीक को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है।
परंपरा और तकनीक का संगम
UPITS के चौथे संस्करण के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की परंपरा और तकनीक, विरासत और नवाचार तथा कारीगरी और बाजार की संयुक्त ताकत को समझने का अवसर देता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में एमएसएमई क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश नए मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर भी अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के छोटे-बड़े उद्यमियों को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच उपलब्ध हो।
90 देशों से पहुंच रहे खरीदार
पिछले वर्ष आयोजित ट्रेड शो में 72 देशों के करीब 550 खरीदार शामिल हुए थे। इस बार यह दायरा और बढ़ा है। आयोजन में 90 देशों से 600 से अधिक खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा करीब 1.50 लाख बी2बी विजिटर्स के आयोजन का हिस्सा बनने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए उत्तर प्रदेश भारत में कारोबार शुरू करने और दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक निर्यात करने का एक महत्वपूर्ण आधार बन रहा है। विदेशी खरीदारों की बढ़ती भागीदारी प्रदेश में बने उत्पादों की गुणवत्ता और यहां के उद्यमियों की क्षमता के प्रति बढ़ते भरोसे का संकेत है।
‘नए भारत’ में ‘नए उत्तर प्रदेश’ की झलक
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रेड शो में अलग-अलग देशों के खरीदारों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार में संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां ‘नए भारत’ के साथ ‘नए उत्तर प्रदेश’ की आर्थिक संभावनाओं को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है।
29 सितंबर तक चलेगा आयोजन
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन 29 सितंबर तक चलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस आयोजन में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, करीब 1.5 लाख बी2बी खरीदार एवं विजिटर और 4.5 लाख आम विजिटर पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही 85 देशों से 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी का भी कार्यक्रम है।
छह देशों की साझेदारी
इस वर्ष आयोजन में छह पार्टनर देशों—ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम—की भागीदारी भी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार 72 देशों से विदेशी खरीदारों के पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं और आयोजन से पहले यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस अपने होस्टेड बायर प्रोग्राम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को प्रदेश के कारोबारियों और निर्यातकों से जोड़ने में सहयोग कर रहा है। इसके तहत बी2बी मीटिंग, नेटवर्किंग और बिजनेस सेशन के माध्यम से नए कारोबारी रिश्ते विकसित करने का अवसर मिलेगा।
UPITS-2026 के जरिए उत्तर प्रदेश के ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसे अभियानों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलने की उम्मीद है। आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों की विशिष्ट वस्तुओं, हस्तशिल्प, उद्योग और आधुनिक विनिर्माण क्षमता को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश के व्यापक औद्योगिक और आर्थिक इकोसिस्टम की तस्वीर वैश्विक मंच पर सामने आएगी।