गैंगस्टर अबू सलेम को तलोजा जेल में मरम्मत कार्य के कारण नासिक की जेल में स्थानांतरित किया गया है। जेल अधिकारियों ने विशेष अदालत के समक्ष कहा था कि सुरक्षा कारणों से अबू सलेम को नासिक जेल में भेजा जाना चाहिए। तलोजा जेल के अंदर उच्च सुरक्षा वाली कोठरी की खस्ता हालत का हवाला देते हुए जेल अधिकारियों ने अदालत को बताया था कि जेल में तत्काल मरम्मत कराए जाने की जरूरत है। ऐसे में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सलेम को नासिक की जेल में भेजा जाना चाहिए। जेल अधिकारियों की चिंता देखते हुए आज सुबह करीब 11:30 बजे सलेम को कड़ी सुरक्षा के बीच तलोजा जेल से नासिक भेजा गया।

अबू सलेम ने साजिश रचे जाने का आरोप लगाया

1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गैंगस्टर अबू सलेम को गुरुवार को नासिक केंद्रीय कारावास में स्थानांतरित किया गया।