लंबे समय से चल रहा था फरार, बिहार में दबिश देकर घर से दबोचा
लंबे समय से चल रहा था फरार, कटिहार स्थित पैतृक घर के बाहर से गिरफ्तारी
कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी समीर को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके पैतृक घर के बाहर से दबोच लिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए काफी समय से अपने गांव में छिपकर रह रहा था।
जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह को आरोपी के बिहार में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कटिहार जिले के थाना बलरामपुर क्षेत्र स्थित आरोपी के घर की घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी को घर के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वारंटी की पहचान समीर पुत्र निवासी थाना बलरामपुर, जिला कटिहार, बिहार के रूप में हुई है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए अपने पैतृक निवास में छिपा हुआ था।
टीम की भूमिका रही अहम
वारंटी की गिरफ्तारी के लिए की गई कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक शिव बाबू यादव और उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस आरोपी को कानपुर लाकर उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
