नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भाषणों में कोई ठोस बात नहीं होती और केवल आरोप लगाने से युवाओं का भला नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए नई परीक्षा व्यवस्था लागू की है।

फडणवीस ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी का भाषण नहीं सुना, क्योंकि उनके पास उसे सुनने का समय नहीं था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भाषणों में कभी कोई ठोस बात नहीं होती। उनके अनुसार, विपक्ष का काम सरकार पर सवाल उठाना है, लेकिन केवल आरोप लगाने से देश के युवाओं का भला नहीं होगा। युवाओं के हित में ठोस सुझाव और समाधान भी सामने आने चाहिए। फडणवीस ने कहा कि जब भी विपक्ष का कोई नेता बोलता है, वह आरोप जरूर लगाता है, लेकिन समस्याओं के समाधान के लिए रचनात्मक सुझाव देना भी उतना ही आवश्यक है।