नई दिल्ली | एजेंसी
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दूसरे राज्यों में काम कर रहे बंगाल के प्रवासी मजदूरों से अपने घर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की वीबी-जी राम जी योजना के तहत प्रत्येक जॉब कार्ड धारक को साल में 125 दिन काम की गारंटी दी जा रही है। इसके बदले सालाना 34,500 रुपये की आय सुनिश्चित की गई है।
शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को पंचायत विभाग के अधिकारियों और पंचायत मंत्री दिलीप घोष के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने योजना के तहत उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और लोगों को काम के लिए अपने घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने मजदूरों से अपील की कि वे दूसरे राज्यों में काम करने के बजाय अपने परिवार के साथ बंगाल में ही रोजगार करें।


