चौपाल संवाद, फतेहपुर। खागा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट प्रताप सिंह, प्रबंधक सुरेश चंद्र गुप्त, सह प्रबंधक अतुल अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्त द्वारा ध्वजारोहण तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। वहीं विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य रमांनाथ ने प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों एवं अतिथियों का बैज अलंकरण कर सम्मान किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ‘स्वागत गीत—स्वागत में आप सबके हमने’ से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की वृहद श्रृंखला में ‘भारत देश प्यारा’, ‘लड़कियां भी लड़कों की तरह’, ‘संदेशे आते हैं’, ‘हम वक्त बदल देंगे’, ‘महिमा सारे जगत से न्यारी’, ‘तेरी उंगली पकड़ के चला’, ‘कामयाबी विशाल है’, ‘तेरा हिमालय आकाश’, ‘चंदा मामा’, ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’, ‘हर तरफ हर जगह’, ‘जय जय भारत माता’ और ‘शूरवीर’ जैसे गीतों ने सभी के हृदय को छू लिया।

प्रहसन में ‘अनपढ़ नेता’, ‘आजादी कब मिलेगी’, ‘जरा देर ठहरो राम’, ‘इंग्लिश एक्ट’, ‘नारी शक्ति म्यूजिकल एक्ट’, ‘हॉरर एक्ट’ तथा ‘बायो एक्ट’ सहित विभिन्न प्रस्तुतियां शानदार रहीं।

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

भैया किशन, आयुष, हर्ष गुप्ता, ईशान अग्रहरि ने हाईस्कूल तथा सचिन सिंह, अवि, राजकमल और ध्रुव गुप्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय एवं जिले में श्रेष्ठ स्थान अर्जित किया। इन मेधावी छात्र-छात्राओं का मेधा अलंकरण समारोह अनिल प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन रजनीश जी के निर्देशन में अदिति गुप्ता, नविका अग्रहरि, फल्क नाज, पलक कश्यप, प्रिंसी सिंह, किंजल साहू तथा भैया यशराज ने किया। कुल 42 कार्यक्रमों के माध्यम से 468 भैया-बहनों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं।

अतिथियों के प्रति जताया आभार

विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने अतिथियों, गणमान्य नागरिकों तथा अभिभावक बंधु-भगिनी का अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष प्रताप सिंह एडवोकेट, प्रबंधक सुरेश चंद्र गुप्त, सह प्रबंधक अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश गुप्त, श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, शिशु मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र, दिनेश कुमार गुप्त, श्रीकृष्ण स्वरूप, नगर प्रचारक पुष्प मित्र, अमृतलाल केसरवानी, दिलीप कुमार केसरवानी, जमुना प्रसाद गुप्त सहित नगर के सम्मानित एवं गणमान्य नागरिक तथा अभिभावक बंधु-भगिनी मौजूद रहे।