चौपाल संवाद
फतेहपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के संयोजक एवं चेयरमैन फतेहपुर तथा कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अस्पताल रक्तकेंद्र में रक्तदान शिविर एवं 51 क्षय रोगियों के लिए पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्नू श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा, डॉ. राजेश कुमार मौर्य, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज एवं डॉ. राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।
शिविर में कुल 10 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 25 लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। पुलिस अधीक्षक एवं रेडक्रॉस चेयरमैन द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रक्तदाताओं में रोहित कुमार, संदीप सैनी, डॉ. विक्रांत, विकल त्रिपाठी, सागर, अब्दुल्ला मसूद, संतोष कुमार ने पहली बार तथा अरविंद कुमार, संरक्षक महेंद्र शुक्ल, आलोक शुक्ला एवं अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ ने मानवता के हितार्थ रक्तदान किया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी 51 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। पुलिस अधीक्षक एवं प्राचार्य मेडिकल कॉलेज ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. अनुराग ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार, उप प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, सचिव अजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, गोरेलाल, प्रेमचंद्र मौर्य एवं जिला अस्पताल रक्तकेंद्र से विभागाध्यक्ष डॉ. वरद वर्धन बिसेन, रक्तकेंद्र चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह, अशोक शुक्ल, बृजकिशोर, दिव्या वर्मा, दीपाली वर्मा, गोपाल द्विवेदी, अखिलेश कुमार, ज्ञानेंद्र, गोविंद प्रसाद, नरेंद्र सिंह, कमला प्रसाद, अजय कुमार आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

