नई दिल्ली (एजेंसी):
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र ‘भाग-प्’ लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने इसे विकसित दिल्ली की नींव रखने वाला दस्तावेज बताया।
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र सिर्फ वादों का संग्रह नहीं है, बल्कि इसे पूरा करने का रोडमैप भी है। उन्होंने कहा, “संकल्प से सिद्धि की ओर जाने का मंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है।”
मुख्य वादे:
- महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता:
- प्रत्येक महिला को हर महीने ₹2500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता।
- एलपीजी सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी।
- होली और दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त।
- गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 की सहायता।
- जनकल्याण योजनाओं का सुदृढ़ीकरण:
- वर्तमान में चल रही सभी जनकल्याण योजनाएं भाजपा सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी।
- इन योजनाओं को भ्रष्टाचार से मुक्त करने और अधिक प्रभावी बनाने का वादा।
- गरीब और मजदूर वर्ग का सशक्तिकरण:
- गरीब कल्याण, सुशासन, महिला सम्मान, युवाओं और किसानों के विकास पर जोर।
- नीति आयोग के अनुसार, 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का उल्लेख।
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र तैयार करने से पहले समाज के सभी वर्गों—युवाओं, मजदूरों, महिलाओं, व्यापारियों—से चर्चा की गई। उन्होंने मौजूदा आप सरकार की योजनाओं जैसे बिजली, पानी पर सब्सिडी और डीटीसी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का भी उल्लेख किया।
आप सरकार ने हाल ही में सत्ता में लौटने पर हर महिला को प्रतिमाह ₹2100 देने की ‘महिला सम्मान योजना’ का वादा किया है।
चुनाव की तिथियां:
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।