इंफाल (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मणिपुर के राज्यपाल एबी भल्ला और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को मणिपुर के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक संदेश में कहा, “मणिपुर के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं। हमें भारत के विकास में मणिपुर के लोगों द्वारा निभाई गई भूमिका पर गर्व है। मणिपुर की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
राज्यपाल एबी भल्ला ने 53वें राज्य दिवस के अवसर पर मणिपुर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मणिपुर 21 जनवरी 1972 को भारतीय संघ का पूर्ण राज्य बना और तब से विकास के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने समानता पर आधारित कल्याणकारी उपायों को मजबूत करने और सभी नागरिकों के बीच एक समुदाय की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मणिपुर को शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सत्यब्रत और मंत्रियों ने भी इस अवसर पर मणिपुर के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि मणिपुर 15 अक्टूबर 1949 को भारत का हिस्सा बना। इसके बाद 21 जनवरी 1972 को त्रिपुरा और मेघालय के साथ इसे राज्य का दर्जा दिया गया।