चौपाल संवाद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिलाधिकारी की अनुमति से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 3 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, फतेहपुर में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 40 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जनपद स्तर की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें एयरटेल, वोडाफोन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, वेयरहाउस, पेटीएम, मिंडा, सिद्धि, इनफोनेट, अमेजन, बजाज मोटर्स, जी-4एस और सिक्योर सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों के माध्यम से जनपद के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

पंजीकरण एवं रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय के दूरभाष नंबर 05180-298602 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।