आज का चौपाल फतेहपुर, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन 2026 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स तथा पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। सबसे पहले जीजीआईसी स्थित मतदान केंद्र पर चल रहे मतदान का निरीक्षण किया गया। इसके बाद विकासखंड परिसर विजयीपुर के बूथ संख्या 159, तहसील परिसर खागा के बूथ संख्या 157 और 158 तथा क्षेत्र पंचायत कार्यालय बहुआ के बूथ संख्या 143 और 144 पर पहुंचकर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, बूथ एजेंटों और मतदाताओं से बातचीत कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मतदान केंद्रों पर तैनात मतदान कर्मियों को निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्बाध रूप से संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सभी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाए और सभी मतदाताओं को नियमानुसार शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने का अवसर प्रदान किया जाए।

अधिकारियों ने मतदान से जुड़े कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी भी की गई।

प्रशासन के अनुसार, जनपद में मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए कहा।