फतेहपुर के 218 बच्चों ने लिया प्रतिभाग, गोल्ड और सिल्वर टॉपर सहित विजेताओं को किया गया सम्मानित
चौपाल संवाददाता
फतेहपुर। राजन मैरिज हॉल में ब्रेनोब्रेन फतेहपुर की ओर से बॉब वंडरकिड अबेकस परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में फतेहपुर के 218 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में अरिवन श्रीवास्तव ने नेशनल टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, 57 बच्चों ने गोल्ड टॉपर और 60 बच्चों ने सिल्वर टॉपर का खिताब हासिल किया।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। अभिभावक वर्ग में अक्षत श्रीवास्तव की मां दीक्षा श्रीवास्तव और कशफ आरा सिद्दीकी की मां रफत आरा ने चैंपियन का खिताब हासिल किया।
वहीं, सक्षम सिंह मौर्य के पिता प्रदीप मौर्य, कशफ आरा सिद्दीकी के पिता अबुल हसन सिद्दीकी और जाग्रव आदित्य गुप्ता की मां ने गोल्ड टॉपर का खिताब प्राप्त किया। इसके अलावा दर्शिनी सिंह की मां स्वर्णिमा सिंह, वर्णित गुप्ता की मां अलका गुप्ता और अदित्री सिंह की मां ने सिल्वर टॉपर का खिताब हासिल किया।
सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रेनोब्रेन फतेहपुर की संचालिका दीप्ति श्रीवास्तव ने किया। समारोह में बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर आरएस एक्सेल इंग्लिश एकेडमी, सिविल लाइंस की शशि किरण, पक्का तालाब की शिरीन, एमडी इंटरनेशनल स्कूल बिंदकी की प्रधानाचार्या उषा सिंह, शौर्य किड्स प्ले स्कूल बिंदकी की संचालिका एवं प्रधानाचार्या स्वर्णिमा सिंह तथा गौरव सिंह मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स स्कूल फतेहपुर, आरएस एक्सेल इंग्लिश एकेडमी सिविल लाइंस एवं पक्का तालाब, जेपीएमपी सनातन धर्म कॉलेज, सुंदर सिंह इंटर कॉलेज और श्याम पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मानसिक गणना, एकाग्रता और गणितीय कौशल के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।

