चौपाल संवाद, फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, आईजीआरएस एवं सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, अभियोगों के सफल अनावरण, साइबर अपराधों के अनावरण एवं पीड़ितों की धनराशि वापस कराने, ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत प्रभावी पैरवी, यूपी-112 सेवा, यातायात व्यवस्था, स्थानीय अभिसूचना संकलन तथा न्यायालय संबंधी कार्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, लगन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।