गोरखपुर | संवाददाता

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में बदलाव नहीं, बल्कि बदलाव होता है और यह बदलाव जनता अपने मताधिकार से तय करती है।

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने बदलाव किया और वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता ने अपना फैसला सुनाया। बदलाव की ताकत कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के पास नहीं, बल्कि जनता के पास है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अखिलेश यादव का यह बयान कि आने वाली पीढ़ी लाठी की हर चोट और हर जख्म का बदला लेगी, लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संसद में बहस करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि बोफोर्स से लेकर भोपाल गैस त्रासदी तक कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। विपक्ष को संसद में हंगामा करने के बजाय शांतिपूर्ण और सार्थक बहस करनी चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गोरखपुर दौरे के दौरान महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जनसभा आयोजित की गई। इसके बाद पदयात्रा शुरू हुई, जो करीब 1200 मीटर की दूरी तय करते हुए गोलघर स्थित काली मंदिर के पास सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंची। यहां माल्यार्पण के साथ पदयात्रा का समापन हुआ।