नई दिल्ली, एजेंसी। कोकड़ोच जनता पार्टी (सीजेपी) अगले महीने देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि इसके जरिए लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, बेरोजगारी और देश के मौजूदा हालात पर राय जानी जाएगी।
पार्टी रोजगार और शिक्षा के मुद्दों को भी राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है। क्या यह अभियान लोगों की आवाज को नई दिशा दे पाएगा?
कोकड़ोच जनता पार्टी (सीजेपी) अगले महीने देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि इस अभियान के जरिए लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और देश के मौजूदा हालात पर उनकी राय जानी जाएगी।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी की कोर टीम की बैठक समाप्त होने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में दीपके ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी देशभर के लोगों से सीधा संवाद करेगी।
उन्होंने कहा, “इस अभियान के जरिए हम जानना चाहते हैं कि लोग देश के मौजूदा हालात के बारे में क्या सोचते हैं और उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।”
पार्टी की कोर टीम की बैठक बुधवार से छत्रपति संभाजीनगर स्थित दीपके के आवास पर चल रही थी, जो गुरुवार को संपन्न हुई।
