फतेहपुर। 5 अगस्त। सपा ने जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई
शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक, विचारक, प्रखर वक्ता एवं पंडित जनेश्वर मिश्र ‘छोटे लोहिया’ की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद छोटे लोहिया के स्मरण में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष दलजीत निषाद ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया।
जिला महासचिव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी ने अपना पूरा जीवन समाजवाद, सामाजिक न्याय, गरीबों की आवाज उठाने और ईमानदार राजनीति को समर्पित किया। वह समाजवादी विचारधारा के मजबूत समर्थक रहे और डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। पंडित जी समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे और केंद्र सरकार में कई विभागों के मंत्री का दायित्व भी निभाया, लेकिन उनका जीवन सादगी की मिसाल रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश उमराव, डॉ. राम नरेश पटेल, मनोज यादव, एडवोकेट सुधीर लाल यादव, अनवर सिंह यादव, शैलेंद्र मिश्र राजू, मुन्ना बाजपेयी, गंगादीन बाजपेयी, एडवोकेट संदीप श्रीवास्तव, आशीष नामदेव, हीरालाल साहू, नरेंद्र प्रजापति, आनंद गौतम, कलीम खान, अभिषेक पासवान, संदीप सिंह चौहान, अरविंद सिंह यादव, कामता प्रसाद, ओम प्रकाश वर्मा, राजेश वाल्मीकि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
