यश कोठारी चौराहे पर हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; पुलिस ने यातायात कराया सामान्य

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के यश कोठारी चौराहे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों वाहनों में सवार करीब दर्जनभर लोग मामूली रूप से चुटहिल हो गए। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, क्रेटा कार में एटा निवासी रजत यादव और केंद्र प्रताप समेत अन्य लोग सवार थे। वहीं, ईको कार में मेरापुर, हमीरपुर निवासी करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। ईको कार सवार लोग बिठूर में गंगा स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यश कोठारी चौराहे पर दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद मची अफरातफरी

टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा और उनमें सवार करीब दर्जनभर लोग मामूली रूप से घायल हुए। हादसे के बाद ईको कार चालक मनीष कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला।

सूचना पर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सड़क पर दोनों कारें खड़ी होने के कारण यातायात प्रभावित होने लगा था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।