चौपाल संवाद
फतेहपुर प्राचार्य/जिला समन्वयक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर में 3 से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 का शुभारंभ 3 अगस्त को संयुक्त निदेशक, प्रयागराज मंडल राजकुमार एवं प्रधानाचार्य/जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन फतेहपुर डॉ. राजकुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अभियान में आईटीआई और कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके तथा अन्य 100 से अधिक दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया। रोजगार अभियान के दौरान सेवायोजन कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र, महिंद्रा टेक एवं डॉ. रेड्डी फाउंडेशन के माध्यम से इच्छुक दिव्यांगजनों की काउंसलिंग कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया गया। रोजगार मेले में 100 से अधिक दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से पांच दिव्यांगजनों को महिंद्रा टेक एवं डॉ. रेड्डी फाउंडेशन द्वारा सेवायोजित किया गया, जबकि जिला उद्योग केंद्र द्वारा 15 दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ा गया। वहीं, ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत मानव श्रृंखला का आयोजन भी किया गया।
