नई दिल्ली, एजेंसी। भारत की जीडीपी वृद्धि के आंकड़ों पर सवाल उठाने को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्षी पार्टी से पूछा कि क्या वह ‘गहरे नशे की हालत’ में है या फिर ‘भारत की तरक्की से इतनी अंधी नफरत’ करती है कि उसका जमीनी हकीकत से नाता ही टूट गया है।

भारत की जीडीपी वृद्धि दर अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही, जिसे सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था की मजबूती और बड़ी उपलब्धि बताया है। वहीं कांग्रेस ने आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग की टिप्पणियों का हवाला दिया।

इसी राजनीतिक बयानबाजी के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार करते हुए पूछा कि क्या पार्टी ‘गहरे नशे’ में है या भारत की तरक्की से इतनी नफरत करती है कि जमीनी हकीकत से उसका नाता टूट गया है।

रिजिजू ने एक्स पर केरल कांग्रेस की एक पोस्ट का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।