मंडी निरीक्षक खागा, किशनपुर व जहानाबाद के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

मंडी निरीक्षक खागा, किशनपुर व जहानाबाद के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

चौपाल संवाद, फतेहपुर, 18 अगस्त। कर-करेत्तर, राजस्व वादों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व, आबकारी, वन, स्टांप, खनिज, वाणिज्य कर, विद्युत, नगर निकाय, परिवहन सहित अन्य विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष हुई वसूली की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मंडी निरीक्षक खागा, किशनपुर और जहानाबाद के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली से जुड़े सभी विभाग लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व की वसूली सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए।