नई दिल्ली, एजेंसी। कपिल सिब्बल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव आयोग और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने चुनाव आयोग को ‘भाजपा कुर्सी बचाओ आयोग’ और ‘वोट चोरी आयोग’ तक कहा था।
राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग की ओर से कई राज्यों में कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिए मतदाता सूची में हेरफेर की कोशिश की जा रही है और इसका मकसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनाव जिताने में मदद करना है।
सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के नाम थोक में हटाए जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
