नोएडा, (यूएनएस)। अक्सर देखा गया है कि बस, ई-रिक्शा और टेंपो चालकों की लापरवाही से ही हादसे होते हैं। इसको लेकर गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए 87 स्कूल बसों की चेकिंग की। एमवीए एक्ट के तहत 18 स्कूल बसों के खिलाफ चालान किया गया। इन बसों में खामियां पाई गईं। यह चेकिंग नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रवर्तन दलों द्वारा सेक्टर 62, परी चौक, नौलिज पार्क, सूरजपुर, सेक्टर-135 में की गई।

इस दौरान प्रवर्तन अधिकारियों ने टेंपो और ई-रिक्शा की भी जांच की। यहां कई चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना सीट बेल्ट के वाहन संचालित करते पाए गए। इसके साथ ही, परिवहन विभाग ने स्टूडेंट्स को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।