मेष:- जीविका क्षेत्र में नए आयाम आपको उत्साहित करेंगे। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
वृष:- भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। खराब संगत से दूरी बनाएं।
मिथुन:- महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केन्द्रित होगा। अत्यधिक कार्य की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पारम्परिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
कर्क:- क्रोध व शंकाएँ छोड़ संबंधों में प्यार विखेरें। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। किसी नए कार्य में मन केन्द्रित होगा। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
सिंह:- किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बोझिल होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएँगे।
कन्या:- किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक हो सकता है। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएँ आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा।
तुला:- हर वक्त अपने को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं, समय का सदुपयोग करें और स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित।
वृश्चिक:- शासन-सत्ता के सहयोग से कार्य क्षेत्र के अवरोध समाप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। प्रयत्न की सार्थकता उच्छृंखलता व व्यग्रता क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।
धनु:- कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत के चकाचौंध से आप प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे। अच्छे व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।
मकर:- कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।
कुंभ:- “खाली मन शैतान का घर” अपने दिनचर्या को सुधारें। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति साधनाभाव से मन चिंतित होगा। मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे।
मीन:- भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकर्षित होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। परिश्रम द्वारा नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे।