मेष

भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता के लिए मन को उद्वेलित करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनाने का प्रयास करें।

वृषभ

नियोजित परिश्रम से कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। पुराने संबंधों से लाभ संभव है। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

मिथुन

विषम परिस्थितियों के बीच परिश्रम और लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे।

कर्क

भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के आसार हैं। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।

सिंह

कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रह सकता है। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित रहेगा। घर में खुशहाली का माहौल बनेगा।

कन्या

भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लांछन मिलने की आशंका हो।

तुला

निकट संबंधों में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के आसार हैं। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी।

वृश्चिक

परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनाए रखें।

धनु

कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें।

मकर

महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी रहेंगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। किसी नए संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की उम्मीद है।

कुंभ

कुछ नए पारिवारिक तनावों से मन में अशांति का माहौल बनेगा। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी हो सकती हैं। विद्यार्थी शिक्षा पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य कतई न करें।

मीन

नवीन आशाएं नए उत्साह का संचार करेंगी। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।