मेष: अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग कर बाह्यमुखी बनें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। घर में खुशहाली बनी रहेगी।
वृषभ: शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण रहेगा।
मिथुन: संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव है। निकट संबंधों में अपनी अच्छी छवि बनाए रखें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयासों की सार्थकता से उत्साहित होंगे।
कर्क: विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नए उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे।
सिंह: जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव है। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। नई सफलताओं से अपनी क्षमताओं का एहसास होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।
कन्या: पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।
तुला: किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव है। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। दुविधाओं का त्याग कर लक्ष्य पर केंद्रित हों।
वृश्चिक: कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। हंसमुख स्वभाव से आसपास का माहौल प्रसन्न रहेगा।
धनु: कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम और लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति होगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनाए रखें।
मकर: कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। गैर-सांस्कृतिक कार्यों के आकर्षण पर अंकुश लगाएं।
कुंभ: कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में संघर्ष संभव है, परंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ऊर्जा की अनुभूति होगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति बनी रहेगी।
मीन: नकारात्मक चिंताओं को त्यागकर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा।
